Helpline +919415567039 || gr.up@smarthindustan.news

Updated Wed, 12 May 2021 11:35 PM

कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार हुआ बीआरडी मेडिकल कालेज, संक्रमित बच्‍चों के लिए बना अलग ICU वार्ड

गोरखपुर, दुर्गेश त्रिपाठी। तीसरी लहर में बच्चों पर कोरोना के असर की आशंका को देखते हुए बचाव की तैयारियां तेज हो हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही चिकित्सा शिक्षा विभाग ने संक्रमण की स्थिति में बच्चों को तत्काल इलाज देने के लिए पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट पीकू को समृद्ध किया जा रहा है। बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में संक्रमित हुए बच्चों के लिए अलग से आइसीयू वार्ड की व्यवस्था की योजना भी बना ली गई है। गांवों में संक्रमित हुए बच्चों के इलाज के लिए पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पीकू की व्यवस्था को समृद्ध किया जा रहा है।

कोरोना संक्रमण से मृत शिक्षकों के आश्रितों काे नौकरी देने की तैयारी, BSA ने गठित की समिति

गोरखपुर, जेएनएन। जनपद में कोरोना से मृतक परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी तथा अन्य देयकों के भुगतान की बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। बीएसए ने इस मामले में चार सदस्यीय समिति गठित करते हुए खंड शिक्षाधिकारियों से ब्लाकवार मृतक शिक्षकों से संबंधित कागजात उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

कोरोना संक्रमण में लड़खड़ाई हवाई व ट्रेन सेवा, चार फ्लाइट व आठ ट्रेनें निरस्‍त

बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है। सोमवार को जाने वाले यात्रियों की संख्या से 40 से 50 होने की वजह से विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने शाम को दिल्ली व मुंबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी। मंगलवार को भी कुछ इसी तरह की दिक्कत सामने आई, जिसकी वजह से स्पाइस जेट ने दिल्ली जाने वाली इवनिंग फ्लाइट और इंडिगो ने प्रयागराज की उड़ान रद कर दी। दिल्ली जाने के लिए टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को दोपहर में दिल्ली जाने वाले विमान से भेजा गया।यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से एक मई को गोरखपुर से बेंगलुरु के लिए दूसरी फ्लाइट शुरू शुरू करने का प्लान भी स्थगित हो गया है। 13 अप्रैल से शुरू हुई अहमदाबाद की उड़ान को सप्ताह में तीन दिन करना पड़ा। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई ने बताया कि गोरखपुर आने वाले यात्रियों की तुलना में जाने वालों की संख्या कम हुई है।जल्द ही स्थिति सुधरने की उम्मीद है।